सेंट्रल बार चुनाव में 70.02 फीसदी मतदान

Jan 04, 2026 12:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - वाराणसी में सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में शनिवार को 70.02 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। कुल 77 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग हुई, जिसमें सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हालांकि, कुछ अधिवक्ताओं के पास सीओपी कार्ड नहीं होने के कारण वे मतदान से वंचित रह गए। मतों की गिनती रविवार सुबह से शुरू होगी।

सेंट्रल बार चुनाव में 70.02 फीसदी मतदान

वाराणसी, संवाददाता। सेंट्रल बार एसोसिएशन के 20 पदों के लिए शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ, जिसमें 70.02 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधे लाल श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 77 प्रत्याशियों के मतों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतदान की शुरुआत धीमी रही, लेकिन दोपहर बाद गति में तेजी आई। सुबह 11 बजे तक 375 मत (4.91 प्रतिशत) पड़े थे। दोपहर 12 बजे तक 1344 मत (17.6 प्रतिशत), दोपहर एक बजे तक 2321 मत (30.39 प्रतिशत) और दोपहर दो बजे तक 3904 मत (51.12 प्रतिशत) डाले गए।

शाम चार बजे मतदान समाप्त होने तक कुल 5347 मत (70.02 प्रतिशत) पड़े। मतदान के लिए 95 बूथ बनाए गए थे और मतपत्र वितरण के लिए 17 टेबल लगाई गई थीं। चुनाव कराने के लिए 60 सहायक चुनाव अधिकारियों की तैनाती की गई थी। मतदान के दौरान कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसके बावजूद प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ के कारण मतदाता अधिवक्ताओं को बूथ तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मतदान स्थल के आसपास बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश और चुनाव प्रचार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन सुबह से ही प्रत्याशियों के समर्थकों और बाहरी लोगों का जमावड़ा बना रहा। इससे वरिष्ठ अधिवक्ताओं को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कुछ अधिवक्ताओं के पास सीओपी कार्ड न होने के कारण वे मतदान से वंचित रह गए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान वरिष्ठ समिति सदस्य विजय शंकर रस्तोगी, अशोक कुमार सिंह प्रिंस, महफूज आलम, मोहन यादव सहित सहयोगी अजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह, अशोक राय, अश्विनी गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, विनोद कुमार सिंह रावे और मोहन त्रिपाठी मौजूद रहे। इनसेट... सीओपी कार्ड नहीं होने से मतदान से हुए वंचित वाराणसी। सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में कुछ मतदाताओं के पास सीओपी कार्ड नहीं होने से मतदान नहीं दे सके। हालांकि इन सदस्यों के पास प्रमाण पत्र था, लेकिन समिति ने अनुमति नहीं दी। कुछ देर के लिए भूतल पर व्यवस्था में व्यवधान पड़ा। वहीं, दोनों एसोसिएशन की मतगणना रविवार सुबह आठ बजे से शुरू की जाएगी। शाम तक परिणाम आ जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;