Varanasi News: बारिश के बाद उमस ने किया बेहाल

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी में दोपहर की बारिश के बाद उमस बढ़ गई, जिससे жители बेहाल हो गए। मौसम विभाग के अनुसार 13 जुलाई तक रूक-रूक कर बारिश होने की संभावना है। गुरुवार रात और शुक्रवार की सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में 37.4 मिमी बारिश हुई है, और तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहा।

Varanasi News: बारिश के बाद उमस ने किया बेहाल

Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जिले में दोपहर में हुई बारिश के बाद उसम बढ़ गई। उमस से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भारी बारिश और 13 जुलाई तक रूक-रूक के बारिश के संकेत हैं। गुरुवार देर रात झमाझम बारिश हुई सुबह कई इलाके में बूंदाबादी हुई। दिन भर बादलों की लुकाछिपी चलती रही। दोपहर तीन बजे चौकाघाट, लहारतारा, अर्दली बाजार, हुकुलगंज सहित अन्य इलाकों में करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। बारिश के कारण रोड किनारे हल्का पानी लग गया था। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 37.4 एमएम बारिश हुई। वहीं दिन का तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री कम 33.7 और रात का तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि 13 जुलाई तक रूक-रूक कर बारिश के आसार हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।