Varanasi News: दुश्वारियों से घिरा शहर, व्यवस्था के छेद भी उजागर

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी में बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। कई इलाकों में जलभराव से सड़क यातायात बाधित हुआ, जिससे दैनिक जीवन की गतिविधियों पर असर पड़ा। बाजारों में ग्राहक कम आए, जबकि अस्पतालों में मरीजों को परेशानी हुई। बारिश का पानी घरों में घुस गया और कई क्षेत्रों में आम वस्तुओं की आपूर्ति में रुकावट आई।

Varanasi News: दुश्वारियों से घिरा शहर, व्यवस्था के छेद भी उजागर

Varanasi News: वाराणसी, हिटी। जनपद में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक हुई जबरदस्त बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। शहर कई दुश्वारियों से घिर गया तो व्यवस्था के कई छेद भी उजागर हो गए। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा दूसरे जिलों से जोड़ने वाली सड़कों पर जलभराव के चलते घंटों आवागमन बाधित रहा। गलियों में वही हाल दिखा। कहीं निकासी की राह नहीं मिली तो कई इलाकों में सड़कों-गलियों का पानी घरों में पहुंच गया। कल-कारखानों से लेकर बाजारों तक उत्पादन एवं व्यावसायिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुईं। प्रमुख बाजारों एवं मंडियों में सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम ग्राहक-खरीददार पहुंचे।

वहीं, बीएचयू के अलावा जिला एवं मंडलीय अस्पतालों में मरीजों और उनके तीमारदारों को भी भारी परेशानी हुई। जलभराव से प्रभावित इलाकों में सुबह दूध-ब्रेड समेत रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुओं की सप्लाई प्रभावित हुई तो उनकी दुकानें देर से खुलीं। कई इलाकों में सीवर ओवरफ्लो ने मुश्किलें बढ़ाईं। जलभराव के परंपरागत स्थानों समेत रवीन्द्रपुरी, ब्रह्मानंद नगर, कबीर नगर, निराला नगर, गुरुबाग, महमूरगंज, माधोपुर समेत नवविकसित क्षेत्रों की दर्जनों कॉलोनियों में अनेक घरों तक बारिश का पानी पहुंच गया था। इन क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थी, प्रोफेशनल, व्यापारी, नौकरीपेशा समय से अपने गंतव्य के लिए नहीं निकल पाए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: दुश्वारियों से घिरा शहर, व्यवस्था के छेद भी उजागर