Varanasi News: झमाझम में औंधे मुंह गिरी नाला सफाई की कवायद
Varanasi News: वाराणसी में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश से नगर निगम की नालों की सफाई की कवायद फेल हो गई। शहर में जलभराव के कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में पंप लगाए जाने के बावजूद जल निकासी नहीं हो सकी। वाहन भी पानी में फंस गए, जिससे चालकों को मुश्किलें आईं।

Varanasi News: वाराणसी। नगर निगम की महीनों पहले शुरू हुई नालों की तल्लीझाड़ सफाई की कवायद गुरुवार को औंधेमुंह गिरी। दिन में हुई झमाझम बारिश ने शहर की सड़कों पर राहगीरों की घंटों परीक्षा ली। चौराहों, मुख्य सड़कों, गलियों तक में घंटों पानी लगा रहा। जिसके कारण आमजनों की आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पिपलानी कटरा, अंधरापुल, सरैया डॉट पुल, कज्जाकपुरा, कोनिया, संदहा, मीरापुर बसहीं, बड़ालालपुर, नई सड़क, औरंगाबाद, सेनपुरा, सामनेघाट, शिवपुरवा, अवलेशपुर, कंदवा आदि इलाकों में स्थिति ज्यादा खराब रही। लहुराबीर चौराहे पर चारों ओर दो घंटे तक जलभराव रहा। दुकानों के आगे पानी भरने से व्यापारियों, ग्राहकों को मुश्किल हुई। सारनाथ, अनमोल नगर कॉलोनी, मवइयां, बेनीपुर आदि जगहों पर लोगों का आवागमन बाधित हो गया।
सफाई की समस्याएँ
नगर निगम प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को 20 से अधिक जगहों पर पंप लगाकर समस्या का निस्तारण किया गया। हालांकि सरैयां, जलालीपुरा क्षेत्रों में जलभराव होने के घंटों बाद भी पंप मुहैया नहीं हो सका। सरैया डॉट पुल पर घुटने भर पानी लग गया, देर शाम तक पानी की निकासी नहीं हो सकी थी
वाहनों में चला गया पानी
अंधरापुल और सरैयां डॉट पुल पर वाहनों में पानी जाने से चालकों को दिक्कतें हुईं। वाहन अचानक बंद होने के कारण लोगों को घुटने भर पानी में उन्हें खींचकर ले जाना पड़ा। अंधरापुल में जलकल विभाग ने ड्रेनेज पाइप बिछाई थी लेकिन गुरुवार को करीब पौन घंटे की बारिश के बाद यह जवाब दे गई।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Vachaspati Upadhyaya
शॉर्ट बायो :
वाचस्पति उपाध्याय
करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता के पेशे से जुड़ा हूं।
वर्तमान में हिन्दुस्तान वाराणसी यूनिट में कार्यरत हूं।
परिचय एवं अनुभव
वाचस्पति उपाध्याय हिन्दुस्तान समाचार पत्र के वाराणसी यूनिट में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। करीब 15 वर्षों के अनुभव के साथ वर्तमान में नगर निगम, विकास प्राधिकरण और बिजनेस तथा आरएसएस बीट पर कार्य करते हैं।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
वाचस्पति उपाध्याय ने अपने करियर की शुरुआत करियर्स 360 मैगजीन नई दिल्ली से किया। वर्ष 2010 में इस मैगजजीन में शिक्षा और करियर से जुड़े मुद्दों पर लेखन किया। इसके बाद वर्ष दिसंबर 2011 में प्रतिष्ठित समाचार पत्र हिन्दुस्तान के हिन्दुस्तान जॉब्स में कार्य शुरू किया। फिर करीब छह माह बाद गुरुग्राम में जुलाई 2015 तक रिपोर्टिंग किया। अगस्त 2015 से वाराणसी यूनिट में कार्यरत हूं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएचयू से अर्थशास्त्र में स्नातक, इतिहास में स्नातकोत्तर करने के बाद मुंबई स्थित जर्नलिज्म मेंटर संस्था से मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा किया। वर्तमान में नगर निगम, वाराणसी विकास प्राधिकरण, आरएसएस, बिजनेस बीट पर कार्य कर रहा हूं।
विजन
वाचस्पति उपाध्याय का मानना है कि पुष्ट होने वाले और प्रमाणित तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता इसकी आधारशिला है।
विशेषज्ञता
जनता के मुद्दों पर आधारित रिपोर्टिंग करना और जन समस्याओं का समाधान करते हुए
अपने पाठकों और आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए खबरें लिखना।
अपने बीट से इतर बड़े आयोजनों को प्रतिद्वंदी अखबारों की तुलना में बेहतर तरीके से प्रस्तुत करना।
इंटरनेशनल टेंपल कांक्लेव, अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह,
पिछले वर्ष मुंबई में इंडिया मैरिटाइम वीक 2025 समेत
बनारस की प्राचीन धार्मिक संस्थाओं के विशेष आयोजनों को बेहतर तरीके से लिखना।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


