Varanasi News: नई सड़क समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी में बुधवार को बारिश के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। नई सड़क और गिरजाघर सहित कई इलाकों में बिजली शाम सात बजे से रात 12 बजे तक नहीं आई। ट्रांसफार्मरों में फाल्ट और जलजमाव ने स्थिति और खराब कर दी, जिसके चलते कई क्षेत्र बिना बिजली के रहे।

Varanasi News: नई सड़क समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप

Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में बुधवार की बारिश के चलते बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा। नई सड़क, गिरजाघर समेत कुछ इलाकों में शाम सात बजे से गुल बिजली रात 12 बजे तक नहीं आई थी। इन क्षेत्रों के ट्रांसफार्मरों में फाल्ट आने से संकट पैदा हुआ। वहीं, विभागीय अभियंताओं के फोन न उठाने की भी शिकायतें बढ़ गई हैं। कोदई चौकी-दशाश्वमेध थाना के अगल-बगल के क्षेत्र में जलजमाव के कारण बुधवार शाम बिजली आपूर्ति रोक दी गई। देर रात तक बहाल नहीं हुई थी। दूसरे इलाकों में भी ट्रांसफार्मरों एवं तारों में फाल्ट की शिकायतें बढ़ने से दो से पांच घंटे तक आपूर्ति ठप रही।

भदैनी, गोदौलिया, नगर निगम और काशी विद्यापीठ उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में खूब कटौती हुई। विद्यापीठ उपकेंद्र से जुड़ी गांधीनगर कॉलोनी में अंडरग्राउंड फाल्ट होने से मंगलवार सुबह से बाधित आपूर्ति बुधवार शाम सात बजे के आसपास बहाल हुई। तरना उपकेंद्र के पुराना मिल फीडर से आपूर्ति बाधित रही। शिवपुर बाइपास के पीछे की कॉलोनी में लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। रामनगर के रास्तापुर ट्यूबवेल के पास बिजली का पोल गिरने से निषादराज फीडर काफी देर तक बंद रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: नई सड़क समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप