सीजन में पहली बार पारा गया 40 के पार

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में मौसम शुष्क होने के बाद तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। पिछले छह दिनों में तापमान में 10 डिग्री की वृद्धि हुई है और अगले कुछ दिनों में और बढ़ोतरी की संभावना है। लोग गर्मी से बचने के लिए गमछा और छाता का उपयोग कर रहे हैं।

सीजन में पहली बार पारा गया 40 के पार

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मौसम शुष्क होने के बाद अब सूरज भी तेवर दिखाने लगा है। मंगलवार को सीजन में पहली बार तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। लोगों को लू का एहसास हो रहा था। पिछले छह दिनों में दिन के तापमान में दस डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। आगे भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले तीन से चार दिनों में तापमान 42 के पार पहुंचने की संभावना है। मंगलवार की सुबह तेज धूप निकली थी। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान भी बढ़ता गया। दस बजे से ही तपिश का एहसास होने लगा था।

दोपहर में करीब 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा लू का एहसास करा रही थी। गर्मी से बचाव के लिए लोग अब रोड पर गमछा और छाता के साथ दिख रहे हैं। शर्बत और शीतल पेय पदार्थों की दुकानों व ठेलों पर लोग गन्ने का जूस, शिकंजी, सत्तू पीते हुए दिख रहे थे। दिन का तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा 40.1 और रात का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि कोई भी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। मौसम शुष्क होने के कारण आगे गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।गर्मी से ऐसे करें बचाव-हाइड्रेशन : पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, नारियल पानी, या छाछ का सेवन करें।-कपड़े : हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें।-स्वच्छताः दिन में एक बार नहाएं और पसीने वाले कपड़े तुरंत बदलें।-भोजनः ताजा और हल्का खाना खाएं; बासी खाने से बचें।-धूप से बचावः दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें, या चेहरा ढककर निकलें।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।