Varanasi News: दिनभर की उमस के बाद शाम को बारिश
हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News: वाराणसी में गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। शाम को बारिश हुई जिससे कुछ राहत मिली, लेकिन जलजमाव से समस्या बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 25.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रहा।

Varanasi News: वाराणसी। गर्मी और उमस से गुरुवार को दिनभर लोग बेहाल रहे। लेकिन शाम को बादल छाए और करीब आधे घंटे बरसे। जिससे उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले कुछ दिन तक भारी बारिश नहीं होगी लेकिन गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार को महज 2.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ देर की बारिश के बाद लोगों को जलजमाव भी झेलना पड़ा। शाम के समय ही बारिश के कारण लोगों को दुकानों, बाजारों से निकलने के बाद दिक्कत हुई। गिरजाघर, दुर्गाकुंड, पांडेयपुर, तरना, शिवपुर, रानीपुर, दशाश्वमेध, सिगरा, मैदागिन आदि जगहों पर जलजमाव से लोग परेशान हुए।


