मरीजों को बाहर की दवा न लिखें : अपर निदेशक
Feb 10, 2026 10:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - वाराणसी के चिरईगांव में अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. एनडी शर्मा ने पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की सफाई को बेहतर बनाने और मरीजों को बाहर की दवा न लिखने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे, और ओपीडी का मुआयना किया गया।

वाराणसी/चिरईगांव। अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. एनडी शर्मा ने मंगलवार को पीएचसी चिरईगांव में निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमके वर्मा, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. सुजीत मौर्या और महिला चिकित्सक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित मिले। उन्होंने अधीक्षक को परिसर में साफ-सफाई को और बेहतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को बाहर की दवा न लिखी जाए। ओपीडी का भी मुआयना किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


