रेल अफसरों की जांची गई सेहत
Varanasi News - वाराणसी के लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे मंडल अस्पताल में शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने शिविर का शुभारम्भ किया। शिविर में 33 अधिकारियों और उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें शुगर, ब्लड प्रेशर और ईसीजी शामिल थे।

वाराणसी। लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे मंडल अस्पताल में शनिवार को स्वास्थ्य शिविर लगा। शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने स्वास्थ्य की जांच कराकर किया। इसके बाद मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष वानी जैन, एडीआरएम (ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा, सीएमएस डॉ. आरजे चौधुरी, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (ऑपरेशन) धर्मेंद्र यादव,मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पांडेय समेत अन्य शाखाधिकारियों ने भी जांच कराई। शिविर में डीआरएम समेत 33 अधिकारियों और उनके 4 परिजनों की शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी आदि की जांच की गई। डॉ. पीवी अमरनाथ और डॉ. आशीष गुप्ता ने परामर्श दिया। इस मौके पर एसीएमएस डॉ. सुनंदा चतुर्वेदी, डॉ. आरआर सिंह, डॉ. कल्पना दुबे, डॉ. नीरज कुमार आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



