Varanasi News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव तीन सितंबर से

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी में हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव तीन से पांच सितंबर तक मनाया जाएगा। उत्सव की तैयारी के लिए सोसाइटी की बैठक हुई जिसमें शोभायात्रा, महाभिषेक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है। शोभायात्रा सुबह सात बजे निकलकर महेश्वरी भवन में समाप्त होगी।

Varanasi News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव तीन सितंबर से

Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव तीन से पांच सितंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। बुधवार को सोसाइटी के महमूरगंज स्थित कार्यालय में आयोजन समिति की बैठक में उत्सव की रूपरेखा तय हुई। 18 से 20 सितंबर तक होने वाले श्रीराधाष्टमी उत्सव के बारे में भी विचार विमर्श हुआ। सोसाइटी के उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रभु ने बताया कि महमूरगंज के माहेश्वरी भवन में जन्माष्टमी उत्सव का शुभारंभ तीन सितंबर को शोभायात्रा से होगा। शोभायात्रा विद्यापीठ मार्ग स्थित अन्नपूर्णानगर से सुबह सात बजे निकाली जाएगी। इसमें कई विद्यालयों के बच्चे भी शामिल होंगे। शोभायात्रा महेश्वरी भवन पहुंचकर समाप्त होगी।

मुख्य आयोजन चार सितंबर को होगा। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का महाभिषेक होगा। पांच सितंबर को सुबह से शाम तब विविध सांस्कृतिक आयोजन होंगे। इस अवसर पर भंडारा भी किया जाएगा। बैठक में गोपी प्रभु, मुकेश प्रभु, मोहन प्रभु, सचिन संजय प्रभु, दीनदयाल, गुरुप्रसाद, कृष्णमयी माता, प्रियंवदा, प्रियंका, राधा प्रीति देवी, पद्म पदमिनी, मंजरी देवी, रति रजनी, दिनेश प्रभु आदि उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव तीन सितंबर से