शिविर में बताए हज के अरकान
Apr 08, 2026 02:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - वाराणसी के नदेसर स्थित आरएस टॉवर में हज तरबियत कैंप का आयोजन किया गया। इसमें जायरीनों को हज के अरकान सिखाए गए। हज ट्रेनर मो. शाहिद ने बताया कि हज यात्रा से पहले कर्ज चुकाना और साफ नीयत से तैयारी करना जरूरी है। इस अवसर पर कई अन्य लोग भी मौजूद थे।

वाराणसी। नदेसर स्थित आरएस टॉवर में हज तरबियत कैंप लगा। इसमें जायरीनों को हज के अरकान सिखाए गए। हज ट्रेनर एवं दावते इस्लामी के डिविजनल हेड मो.शाहिद ने हज के फर्ज, वाजिब, सुन्नतों को सही तरीके से अदा करना सिखाया। बताया कि हज यात्रा के लिए जाने से पहले सभी कर्ज चुकाना, परिवार के लिए पर्याप्त खर्च छोड़ना और माफी मांगकर साफ नीयत से तैयारी करना सबसे ज़रूरी है। इस मौके पर शाहिद जमाल, मो. दानिश, मो. कादिर, अफरोज, मुफ्ती इमरान, डॉ मुबस्सिर, सरफराज मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


