जिम्नास्टिक और एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Varanasi News - वाराणसी में जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका जिम्नास्टिक और एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 78 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न श्रेणियों में कई खिलाड़ियों ने पदक जीते। मुख्य अतिथि के रूप में कई प्रसिद्ध व्यक्तित्व शामिल हुए।

जिम्नास्टिक और एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम वाराणसी। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका जिम्नास्टिक और एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को डॉ. सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में किया गया। जिम्नास्टिक में 78 खिलाड़ियों ने भाग लिया।जिम्नास्टिक के बालक वर्ग के फ्लोर में श्रेयांश सेठ, धैर्य शर्मा, आद्वी मेहता क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। बाल्ट में आर्यन सिंह, प्रथम कुमार, आयुष यादव, रिंग में रुद्र जोशी, समर आनंद, वैभव मेहता, पोमेल में दीवान शुक्ला, सीवेन कनोढिया, दक्ष यादव, पैरल बाल में विनायक चौरसिया, स्वयं मौर्या, तेजश शर्मा, होरीजेंटल बार में दिव्य राय, विनायक चौरसिया, भव्य मौर्या क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
बालिका वर्ग में फ्लोर में काशवी मिश्रा, आरोही चौरसिया, आरोही यादव, अनीवन बार में प्राची वर्मा, मान्या चौरसिया, जागृति आनंद, बाल्ट में प्रावी जोशी, दिशानी वर्मा, आध्या माहेश्वरी, बीम में तनिष्का चौरसिया, देवांशी, राज चौरसिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। एथलेटिक्स के बालग वर्ग में तीन किमी वॉक रेस में विनीत पटेल, रितेश यादव, किशन यादव क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। 100 मीटर रेस में सागर यादव, अंकित पाल, गोविंद कुमार, 200 मीटर रेस में अंकित शर्मा, सागर यादव, आशुतोष गोयल, 400 मीटर रेस में पवन कुमार, अंकित शर्मा, अंकित पाल, 800 मीटर रेस में नीरज पासवान, दीपक राय, नीलेश्वर, 1500 मीटर रेस में अभिषेक कुमार, रोहित पटेल, करन, 110 मीटर हर्डल रेस में भावेश सिंह, दीपक प्रजापति, रोहित पटेल, लॉन्ग जंप में भावेश सिंह, दीपक प्रजापति, अनूप कुमार, शार्ट पुट में साहिल आलम, कृष्णा यादव, अर्जुन कन्नौजिया, जैवलिन में रुद्र प्रताप सिंह, उत्कर्ष सिंह, चुलबुल राजभर, 600 मीटर अंडर-14 में समीर, अनूप कुमार, आदित्य कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।बालिका वर्ग में तीन किमी वॉक रेस में वंदना कुमारी, काजल वर्मा, रिषिता विश्वकर्मा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। 100 मीटर रेस में काजल कुमारी, गुंजन यादव, आस्था गुप्ता, 200 मीटर रेस में काजल कुमारी, अपूर्वा गुर्जर, वंदना, 400 मीटर रेस में आर्या सिंह, अपूर्वा गुर्जर, वंदना, 800 मीटर रेस में प्रतिभा, वंदना वर्मा, कृषिका तिवारी, 1500 मीटर रेस में ममता पाल, रानी पटेल, राधा गुप्ता, तीन किमी रेस में लक्ष्मी मौर्या, रानी पटेल, राधा गुप्ता, 100 मीटर हर्डल में खुशी पटेल, गुंजन यादव, वंदना, लॉन्ग जंप में खुशी पटेल, पलक यादव, अंकिता प्रजापति, शार्टपुट में रिचा यादव, शेजल यादव, जगतनंदिनी, जैवलिन में शेजल यादव, रिचा यादव, अंबाली त्रिवेदी, 600 मीटर अंडर-14 में सुप्रिया पटेल, ममता पाल, मंजुली गौड़ क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। मुख्य अतिथि एक स्कूल के प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव, अन्तरराट्रीय फुटबाल खिलाड़ी शम्सी रजा, प्रशिक्षक अतुल कुमार, आरोही चौरसिया रहे। एथलेटिक्स के मुख्य अतिथि लक्ष्मण अवार्डी रमेश कुमार यादव रहे। प्रशिक्षक चन्द्रभान यादव ने उनका स्वागत किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


