Varanasi News: मंदिर गेट पर सिपाही की कार्बाइन से गोली चली, तीन जख्मी
Varanasi News: वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार पर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक पीएसी सिपाही की कार्बाइन से गोली चल गई। इस incident में दो दुकानदार और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पीएसी के एक सिपाही की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई। गोली सड़क पर लगने से गिट्टियां छिटककर पास में मौजूद दो दुकानदारों और एक अन्य व्यक्ति को लग गईं, जिससे तीनों घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार निक्की गुप्ता, रामबाबू और विकास यादव के हाथ और पैर में हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है।प्रत्यक्षदर्शियों
के अनुसार गोली चलने की आवाज सुनते ही मंदिर परिसर और आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित कर लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाया।जानकारी के अनुसार जिस पीएसी सिपाही की कार्बाइन से गोली चली, वह मंदिर के गेट नंबर चार पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था। घटना के बाद उसे चौक थाने ले जाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि कार्बाइन किस परिस्थिति में गिरी और गोली कैसे चल गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


