Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsGST Department Raids Convention Center in Varanasi Uncovers Major Tax Evasion
बैंक्वेट हॉल, कन्वेंशन सेंटर में जीएसटी टीम का छापा

बैंक्वेट हॉल, कन्वेंशन सेंटर में जीएसटी टीम का छापा

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में आशापुर स्थित एक बैंक्वेट हॉल पर राज्यकर विभाग ने छापा मारा। जांच में पता चला कि पिछले तीन वर्षों से जीएसटी का निल रिटर्न भरा गया था, जबकि यहाँ कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। सोशल मीडिया पर चल रहे प्रचार ने असलियत उजागर की और कार्रवाई की गई।

Nov 30, 2025 10:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आशापुर स्थित एक बैंक्वेट हॉल और कन्वेंशन सेंटर पर राज्यकर विभाग ने छापा मारा। शनिवार को की गई इस कार्रवाई के दौरान बहीखाते, बैंक खातों और पिछले वर्षों के रिटर्न के आंकड़ों का मिलान किया गया। देर रात तक चली जांच में बड़ी कर चोरी की आशंका उजागर हुई। जांच में सामने आया कि कन्वेंशन सेंटर के मालिक ने पिछले तीन वर्षों से जीएसटी का निल रिटर्न भरा हुआ था। जबकि विभाग की पड़ताल में पता चला कि हर साल यहां कई कार्यक्रमों के लिए मोटी राशि लेकर बुकिंग की जाती रही और सामान्य दिनों में भी विभिन्न समारोह आयोजित किए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राज्यकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहले डमी ग्राहक बनकर भी आए और एडवांस बुकिंग के नाम पर राशि जमा की। बुकिंग के लिए आए डमी ग्राहकों को कन्वेंशन सेंटर ने पिछली बुकिंग की सजावट के फोटो और वीडियो भी दिखाए, जिन्हें टीम ने सबूत के रूप में संकलित किया। जब इन सबूतों को उच्च अधिकारियों के सामने रखा गया, तो कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई अपर आयुक्त ग्रेड 1, आनंद कुमार सिंह के निर्देश पर हुई। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बड़ी कर चोरी सामने आ सकती है। यह कन्वेंशन सेंटर शहर के सबसे महंगे बैंक्वेट हॉल में शामिल है, लेकिन रिटर्न में इसका कारोबार छिपाया गया। कार्रवाई में अपर आयुक्त ग्रेड 2, एसआईबी दीप्ति कटियार, संयुक्त आयुक्त एसआईबी मनोज कुमार सिंह और उपायुक्त अरुणेंद्र कुमार भी शामिल थे। सोशल मीडिया ने खोली पोल हालांकि कन्वेंशन सेंटर के संचालक ने निल रिटर्न भरा और कागजों में कारोबार नहीं दिखाया, लेकिन सोशल मीडिया पर चल रहे प्रचार ने असलियत उजागर कर दी। राज्यकर विभाग की टीम ने सोशल मीडिया पर प्रचार के सबूत एकत्र किए और कार्रवाई के दौरान प्रबंधक के सामने रखे। इस पर प्रबंधक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।