वज्रपात से मृत दंपति के पुत्र को आठ लाख की मिलेगी मदद

Apr 06, 2026 01:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी के सिंधोरा के भदेवली गांव में आकाशीय बिजली से मृत दंपति के पुत्र को मुख्यमंत्री आपदा राहत निधि से आठ लाख रुपये का प्रमाण पत्र दिया गया। विधायक डॉ अवधेश सिंह और अन्य अधिकारियों ने परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और आर्थिक मदद का स्वीकृत पत्र सौंपा।

वज्रपात से मृत दंपति के पुत्र को आठ लाख की मिलेगी मदद

पिंडरा (वाराणसी)। सिंधोरा के भदेवली गांव में आकाशीय बिजली से मृत दंपति के पुत्र को रविवार को मुख्यमंत्री आपदा राहत निधि से आठ लाख रुपये का स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपा गया। रविवार को अपराह्न बाद पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह, एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ,नायब तहसीलदार राधेश्याम यादव, बीईओ विजय प्रकाश यादव रमेशचंद भारती और चमेला देवी के घर पहुंचे। परिजनों से जानकारी लेने के साथ शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शोक संदेश को पढ़कर सुनाया। आठ लाख रुपये की आर्थिक मदद का स्वीकृत पत्र सौंपा गया। आकाशीय बिजली से झुलसकर अस्पताल में भर्ती जाठी के सुरेश चौहान के पुत्री मनीता से मिलकर हालचाल लिया।

इस दौरान पवन सिंह, अभिषेक राजपूत, वसंत उपाध्याय, सोमनाथ सिंह, उदयनाथ भारती, शिक्षक योगेंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।