गोमती नदी के संरक्षण की शपथ दिलाई गई
Mar 14, 2026 02:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - वाराणसी के डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को गोमती नदी के संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में यूथ इन एक्शन इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक शतरुद्र प्रताप सिंह ने एक माह की यात्रा का समापन किया। कई प्रमुख शिक्षकों और चिकित्सकों ने भी भाग लिया।

वाराणसी। डॉ.विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, भंदहा कला (कैथी) में गुरुवार को संगोष्ठी हुई। प्रधानाचार्य प्रो.प्रकाश राज सिंह ने विद्यार्थियों, शिक्षकों को गोमती नदी के संरक्षण की शपथ दिलाई। मीडिया प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ ने कहा कि गोमती जीवन यात्रा के अंतर्गत यूथ इन एक्शन इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक शतरुद्र प्रताप सिंह ने एक माह की यात्रा का समापन किया। इस दौरान धनंजय सिंह, प्रो. अवधेश कुमार सिंह, प्रो.अंजू सिंह, डॉ. बृजेश प्रताप सिंह, डॉ.विक्रमादित्य दुबे, भगवान दास यादव आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


