गोल्फ कार्ट से कर सकेंगे बेनिया से धाम तक सफर

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - बाबा विश्वनाथ के भक्तों के लिए बेनियाबाग से गोल्फ कार्ट सेवा शुरू की जाएगी। श्रद्धालु महज 10 रुपये में धाम के गेट नंबर 4 तक पहुंच सकेंगे। काशी दर्शन एप से बुकिंग की जा सकेगी। पहले चरण में 20 गोल्फ कार्ट चलेंगे और साल के अंत तक उनकी संख्या 50 से अधिक करने का लक्ष्य है।

गोल्फ कार्ट से कर सकेंगे बेनिया से धाम तक सफर

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। देश-विदेश से आने वाले बाबा विश्वनाथ के भक्तों को बेनियाबाग से गोल्फ कार्ट उपलब्ध होगा। यह श्रद्धालुओं को बाबा विश्वनाथ धाम तक ले जाएगा। यह पहल नगर निगम और स्मार्ट सिटी की ओर से की जा रही है। अगले महीने से यह सेवा शुरू हो जाएगी। पहले चरण में 20 गोल्फ कार्ट चलेंगे।बेनियाबाग पार्किंग से श्रद्धालु महज दस रुपये शुल्क देकर गोल्फ कार्ट से धाम के गेट नंबर 4 तक पहुंच सकेंगे। काशी दर्शन एप से भी श्रद्धालु इसकी बुकिंग कर सकेंगे। यदि कोई श्रद्धालु पूर्व में ही बुकिंग कराना चाहेगा तो उसे अतिरिक्त शुल्क देना होगा। उसे यह सुविधा मिलेगी कि यहां पहुंचते ही उसे गोल्फ कार्ट उपलब्ध मिलेगा।अब

तक तीन गोल्फ कार्ट बनारस पहुंच गए हैं। जबकि 17 कार्ट अगले माह के पहले सप्ताह तक पहुंच जाएंगे। नगर निगम ने इसके संचालन के लिए एक एजेंसी से करार किया है। इसके तहत समय-समय पर गोल्फ कार्ट की संख्या बढ़ाई जाएगी। साल के अंत तक इनकी संख्या 50 से अधिक करने का लक्ष्य है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि बेनिया से ही श्रद्धालुओं को गोल्फ कार्ट की उपलब्धता सुनिश्चित करने की योजना है। अप्रैल के मध्य तक यह सेवा शुरू की जाएगी।ये होगा रूटगोल्फ कार्ट से नईसड़क, गिरजाघर, गोदौलिया होते काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर 4 तक जाएंगे। दो गोल्फ कार्ट गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग पर भी रहेंगे। जिससे गोदौलिया से धाम जाने वाले श्रद्धालु इसका उपयोग कर सकें।मनमाने किराए से निजातगोल्फ कार्ट संचालन से रिक्शा, ऑटोचालक श्रद्धालुओं से मनमाना शुल्क नहीं वसूल सकेंगे। अभी स्थिति यह है कि रास्तों से अपरिचित बाबा भक्तों से ये लोग मनमाना किराया वसूलते हैं। गोदौलिया से गेट नंबर चार जाने के लिए रिक्शाचालक 100 रुपये लेते हैं। सावन, शिवरात्रि या अन्य खास अवसरों पर 150 रुपये भी मांगे जाते हैं। बुजुर्ग, महिलाओं को विवश होकर ये शुल्क देना पड़ता है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।