ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीबनारस में लगातार पकड़े जा रहे सोना तस्कर

बनारस में लगातार पकड़े जा रहे सोना तस्कर

बनारस में बीते पांच महीने से लगातार सोने के तस्कर पकड़े जा रहे हैं। तस्करों को पकड़ने में कस्टम विभाग सबसे आगे है। कस्टम ने स्टेशन और एयरपोर्ट से 33 किलो सोना बरामद किया है। वहीं डीआरआई ने 23 किलो और...

बनारस में लगातार पकड़े जा रहे सोना तस्कर
वाराणसी। कार्यालय संवाददाताSun, 13 May 2018 02:58 PM
ऐप पर पढ़ें

बनारस में बीते पांच महीने से लगातार सोने के तस्कर पकड़े जा रहे हैं। तस्करों को पकड़ने में कस्टम विभाग सबसे आगे है। कस्टम ने स्टेशन और एयरपोर्ट से 33 किलो सोना बरामद किया है। वहीं डीआरआई ने 23 किलो और आयकर विभाग ने करीब 11 किलो सोना पकड़ा है। 

डीआरआई के अधिकारियों के अनुसार छापेमारी के बावजूद सोने की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। तस्कर यूके मार्का वाले सोने की तस्करी अधिक कर रहे हैं। अब तक पकड़े गए अधिकतर सोने विदेशी मार्का के ही निकले हैं। सबसे अधिक सोना तस्करी बांग्लादेश से कोलकाता के रास्ते होती है। महिलाओं के माध्यम से तस्करी अधिक कराई जाती है। तस्कर सोने को एक से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए ज्यादातर ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। पूरे रास्ते वे दो से तीन ट्रेन बदलते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें