Varanasi News: सामान्य ज्ञान परीक्षा में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Varanasi News: वाराणसी में अग्रहरि समाज की ओर से रविवार को बाल भारती विद्यालय में सामान्य ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में कक्षा नौ से परास्नातक तक सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा परिणाम 20 सितंबर को घोषित किया जाएगा, जिसमें पास होने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।
Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। अग्रहरि समाज वाराणसी महानगर की ओर से रविवार को दारानगर स्थित बाल भारती विद्यालय में सामान्य ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता हुई। 25वें आयोजन में कक्षा नौ से परास्नातक तक के समाज के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का परिणाम 20 सितंबर को घोषित किया जाएगा। पराड़कर भवन में समारोह आयोजित कर तीनों श्रेणियों के उत्तीर्ण मेधावियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान हरीलाल अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, शंभुनाथ अग्रहरि, रमेश अग्रहरि, भरत अग्रहरि, अनूपकृष्ण आदि उपस्थित रहे। एक अन्य समाचार में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिंदी और अन्य भारतीय भाषा विभाग द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत रविवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई।
बीए प्रथम सेमेस्टर के विशाल यादव ने प्रथम, बीसीए के जयव्रत सिंह ने द्वितीय एवं एमए हिंदी तृतीय सेमेस्टर की स्वेच्छा मौर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विभागाध्यक्ष प्रो.राजमुनि एवं संजना सिंह ने निभाई। सभी विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। प्रो.रामाश्रय, प्रो.अनुकूल चंद राय आदि ने विचार व्यक्त किए।


