गैस वितरण सुचारू रूप से न होने पर लगाया जाम
Varanasi News - सारनाथ, संवाददाता। सलारपुर स्थित सतरंगी तिराहे पर गुरुवार को ग्राहक सिलिंडर की
सारनाथ, संवाददाता। सलारपुर स्थित सतरंगी तिराहे पर गुरुवार को ग्राहक सिलिंडर की अनियमित आपूर्ति से लोग परेशान हो गए। मामला तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद उन्होंने सतरंगी तिराहा पर पंचक्रोशी सरायमोहना मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर कर शांत किया। इस दौरान मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जिसे छुड़ाने में सारनाथ पुलिस को लगभग आधा घंटा का समय लग गया।सड़क जाम कर रहे लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित है, जिससे घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है।
आक्रोशित महिलाओं और पुरुषों ने अपने खाली सिलेंडरों को सड़क के बीचों-बीच रखकर प्रशासन और गैस एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


