गैस संकट: फूड स्टालों पर मेन्यू में आइटम कम हुए
Varanasi News - वाराणसी में गैस सिलेंडर की कमी के कारण रेलवे और आईआरसीटीसी की खानपान व्यवस्था प्रभावित हुई है। यात्रियों को आवश्यक खाद्य सामग्री नहीं मिल पा रही है और मेन्यू में कटौती की गई है। इससे संचालकों को 30-40 फीसदी का नुकसान हो रहा है। कुछ फूड स्टालों में केवल सीमित आइटम ही उपलब्ध हैं।

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। गैस सिलेंडर की कमी का खासा असर रेलवे और आईआरसीटीसी की खानपान व्यवस्था पर पड़ा है। रेल यात्रियों को उनकी जरूरत के आइटम नहीं मिल पा रहे हैं। स्थिति यह है कि वाराणसी जंक्शन (कैंट), बनारस और वाराणसी सिटी स्थित फूड स्टालों, एग्जीक्यूटिव लाउंज और रेल कोच रेस्टोरेंट में मेन्यू में कटौती कर दी गई है। इस समय ज्यादा समय में तैयार होने वाले खाद्य पदार्थों के बनाने पर पूरी तरह से ‘ब्रेक’ लग गया है। खासकर चाउमिन, मंचूरियन, वेज नूडल्स, हक्का नूडल्स, पाव भाजी, छोला-भटूरा आदि रेलयात्रियों को नहीं मिल रहे हैं। संचालकों के मुताबिक मेन्यू में कटौती वजह से उन्हें 30 से 40 फीसदी का नुकसान हो रहा है।तीनों
स्टेशनों पर रेलवे और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) फूड स्टाल, फूड प्लाजा, रेल कोच रेस्टोरेंट और एग्जीक्यूटिव लाउंज हैं। पिछले कई दिनों से संचालक गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे हैं। कुछ फूड स्टालों पर सिलेंडर का स्टॉक था, जो अब खत्म हो गया है।किसी तरह मिले इक्का-दुक्का सिलेंडर से तैयार कर शाकाहारी बिरयानी, छोला-चावल आदि आइटम यात्रियों को परोसे जा रहे हैं।उधर, आईआरसीटीसी के दो बेस किचनों में भी कुछ ही दिन का सिलेंडर का स्टॉक है। बेस किचन से वाराणसी जंक्शन और बनारस स्टेशनों से चलने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस में खाने और नाश्ते की आपूर्ति की जाती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


