ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीनिजी अस्पताल की नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म

निजी अस्पताल की नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म

डाफी स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नर्स की तहरीर पर लंका थाने में केस दर्ज हुआ है। नर्स का आरोप है कि शुक्रवार रात वह जब अस्पताल में ड्यूटी...

निजी अस्पताल की नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म
वाराणसी। हिन्दुस्तान संवादSat, 04 Aug 2018 07:37 PM
ऐप पर पढ़ें

डाफी स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नर्स की तहरीर पर लंका थाने में केस दर्ज हुआ है। नर्स का आरोप है कि शुक्रवार रात वह जब अस्पताल में ड्यूटी करने जा रही थी, तभी एक निजी अस्पताल का मैनेजर सत्यजीत कुमार अपने दो अज्ञात साथियों के साथ आया और चार पहिया वाहन से जबरदस्ती उठा ले गया। फिर सभी ने कुछ दूर स्थित एक मकान में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

महिला के अनुसार वह शुक्रवार रात लगभग पौने दस बजे ड्यूटी पर अस्पताल जा रही थी। अस्पताल से पहले तिराहे पर रोहनिया क्षेत्र के सत्यजीत कुमार अपने दो साथियों संग सफेद रंग के चार पहिया वाहन से आया और  जबरदस्ती मुंह दबाकर वाहन में बैठा लिया। पीड़िता ने जब चिल्लाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने नाक पर रुमाल रखकर बेहोश कर दिया। वे पीड़िता को कुछ दूरी पर स्थित एक मकान में ले गए। वहां के कमरे में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।  भोर में सत्यजीत कुमार गाड़ी से पीड़िता को घर के पास छोड़ कर भाग गया। 

रमना चौकी प्रभारी बृजेश पाण्डेय ने बताया कि आरोपी एक निजी अस्पताल का मैनेजर है। पहले भी महिला ने रोहनियां थाने में कई लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर लंका संजीव मिश्र का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें