Varanasi News: भदैनी इंटेकवेल के पंप से निकाले गए बोल्डर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, वाराणसीVaranasi News: वाराणसी में भदैनी इंटेकवेल के पास गंगा में लगे पंप से मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। मलबा हटने से चार पंप जल गए थे, जिसके कारण शनिवार को पेयजलापूर्ति बाधित रही। जलकल विभाग ने दावा किया है कि रविवार से पानी की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

Varanasi News: वाराणसी। भदैनी इंटेकवेल के पास गंगा की गहराई में लगे पंप पर मलबा हटाने का काम शनिवार को शुरू हुआ। जल निगम की कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने देर रात तक बोल्डर निकाले। मलबे के कारण चार पंप जल गये थे। पुराने पंपों से ही पेयजलापूर्ति की जा रही है। मलबा हटाने का काम शुरू होने से शनिवार शाम पेयजलापूर्ति नहीं हुई। जलकल विभाग के अधिकारियों का दावा है कि रविवार से पेयजलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


