विश्वनाथ धाम में मां गंगा का पूजन
Varanasi News - गंगा दशहरा पर्व पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा धार्मिक आयोजन किए गए। ललिता घाट पर मां गंगा की आरती और अभिषेक हुआ। गंगा दशहरा उस दिन को दर्शाता है जब मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर आईं। इस दिन स्नान और पूजन से पाप नष्ट होते हैं। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की।
वाराणसी, मुख्य संवाददाता। गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन किए गए। विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना एवं वैदिक अनुष्ठानों के आयोजन हुए। प्रातःकाल ललिता घाट पर मां गंगा की विधिवत आरती के उपरांत मां गंगा का अभिषेक किया गया। धाम परिसर में विराजमान मां गंगाजी के विग्रह की विधिवत पूजन अर्चन भी की गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार गंगा दशहरा वह पावन तिथि है जब मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से मुक्त होकर पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इस दिन गंगा स्नान, पूजन एवं आराधना करने से समस्त पापों का क्षय होता है।
मोक्ष की प्राप्ति का पुण्य फल प्राप्त होता है। इस अवसर पर मंदिर न्यास के अधिकारीगण, कार्मिक, अर्चकगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मां गंगा एवं बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ का पूजन-अर्चन किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


