ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीगंगा में बढ़ाव जारी, चौबीस घंटे में आधा फुट बढ़ा जलस्तर

गंगा में बढ़ाव जारी, चौबीस घंटे में आधा फुट बढ़ा जलस्तर

प्रयाग और उससे आगे गंगा-यमुना के प्रवाह पथ पर हो रही जोरदार बारिश के कारण काशी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार की रात आठ बजे से शनिवार रात आठ बजे तक जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की वृद्धि...

गंगा में बढ़ाव जारी, चौबीस घंटे में आधा फुट बढ़ा जलस्तर
वाराणसी प्रमुख संवाददाताSat, 20 Jun 2020 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयाग और उससे आगे गंगा-यमुना के प्रवाह पथ पर हो रही जोरदार बारिश के कारण काशी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार की रात आठ बजे से शनिवार रात आठ बजे तक जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। शुक्रवार की रात आठ बजे से शनिवार की सुबह आठ बजे तक जलस्तर में नौ सेमी. की वृद्धि थी। इससे गंगा का जलस्तर 59.98 मीटर से बढ़ कर 60.07 मीटर तक पहुंच गया था। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार की सुबह आठ से रात आठ बजे के बीच जलस्तर में छह सेमी. और वृद्धि दर्ज हुई। 

रात्रि आठ बजे जलस्तर 60.13 मीटर हो गया था। इस दृष्टि से देखा जाए तो चौबीस घंटों में जलस्तर में वृद्धि की औसत रफ्तार आधा सेमी. प्रतिघंटा से थोड़ी अधिक थी। इससे पहले शुक्रवार को भी 36 घंटों में गंगा के जलस्तर में एक फुट की वृद्धि दर्ज की गई थी। 

गुरुवार की सुबह आठ बजे से शुक्रवार की सुबह आठ बजे के बीच काशी में गंगा के जलस्तर में 16 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं शुक्रवार की सुबह आठ बजे से रात आठ बजे के बीच 13 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई। इस प्रकार 36 घंटे में बनारस में गंगा का जलस्तर 29 सेंटीमीटर बढ़ था, जो एक फुट से मात्र एक सेंटीमीटर ही कम है। 

उल्लेखनीय है कि बनारस में गंगा का जलस्तर चार जून के बाद बढ़ना शुरू हुआ था। चार से नौ जून तक गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता रहा। इसके बाद 19 जून से जलस्तर कम होने लगा था। जलस्तर में वृद्धि का क्रम 16 जून से पुन: शुरू हुआ। 16 जून को जलस्तर 59.62 मीटर था जो 17 जून को 59.65 मीटर हुआ। इसके बाद अगले चौबीस घंटों में जलस्तर में पुन: चार सेंटीमीटर का इजाफा हुआ और जलस्तर 59.69 मीटर पहुंच गया। गंगा का जलस्तर बढ़ने का मुख्य कारण प्रयाग और उससे आगे गंगा तथा यमुना के प्रवाह पथ पर तेज बारिश का होना है। काशी में जलस्तर के बढ़ने का क्रम अगले 24 घंटों तक जारी रहने का अनुमान है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें