Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsGanga Cleanliness Drive on Mauni Amavasya Volunteers Raise Awareness
मौनी अमावस्या पर गूंजा गंगा की सफाई ही गंगा की पूजा है

मौनी अमावस्या पर गूंजा गंगा की सफाई ही गंगा की पूजा है

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में मौनी अमावस्या पर गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के महत्व के लिए लोगों को जागरूक किया। गंगा को साफ रखने और पॉलिथीन का उपयोग न करने का संकल्प लिया गया। स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने लोगों से गंगा की सफाई में भागीदारी की अपील की।

Jan 18, 2026 12:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। मौनी अमावस्या के अवसर पर रविवार को गंगा तट पर गंगा स्वच्छता की गूंज सुनाई पड़ी । हाथों में स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने गंगा किनारे स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी को जागरूक किया। ' गंगा की सफाई ही गंगा की पूजा है ', ' गंगा अविरल निर्मल होगी, यही हमारा नारा है ', हम नहीं रुकेंगे - हम स्वच्छ करेंगे ' के जागरूकता भरे शब्द सुनकर लोगों ने गंगा किनारे गंदगी न करने का संकल्प किया। पॉलिथीन मुक्त गंगा घाट के लिए अपील की गई। लाउडस्पीकर द्वारा लोगों को गंदगी न करने पॉलिथीन में भरकर पूजन सामग्री गंगा में विसर्जित न करने की अपील की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गंगा में साबुन एवं शैंपू लगाकर स्नान कर रहे लोगों को ऐसा न करने की ताकीद की गई। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने जागरूक करते हुए कहा कि हमारी आस्था और अर्थव्यवस्था गंगा और उनके घाटों की स्वच्छता के प्रति सभी को सजग होना पड़ेगा। हमें खुद को बदलना होगा तभी चंहुओर स्वच्छता होगी। हमको खुद अपनी तरफ से पहल करनी होगी। सरकार के साथ आम लोगों को भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। काशी के लोग अगर गंगा के प्रति अपनी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता दिखाएं तो गंगा को अविरल और निर्मल होने से कोई नहीं रोक सकता।