मार्शल आर्ट्स से आती है निर्णय लेने की क्षमता
Varanasi News - काशी विद्यापीठ में छात्राओं के लिए 15 दिवसीय निःशुल्क मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने आत्मरक्षा और मानसिक दृढ़ता के महत्व पर जोर दिया। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण जीवन की चुनौतियों का सामना करने में सहायक होते हैं।
वाराणसी। काशी विद्यापीठ में छात्राओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। इस दौरान कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि मार्शल आर्ट्स से आत्मरक्षा, मानसिक दृढ़ता, साहस और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता आती है। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में सहायक होते हैं। स्वागत छात्र कल्याण संकाय के अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, संयोजन डॉ. प्रतिभा सिंह, और संचालन सह-संयोजन डॉ. किरण सिंह ने किया। इस अवसर पर कुलानुशासक प्रो. केके सिंह, प्रभारी मुख्य गृहपति डॉ. अम्बरीष राय, अजीत कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश रावत, अनीता श्रीवास्तव, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. रमाकांत सिंह, अभियांत्रिकी संकाय के निदेशक प्रो. राकेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


