बीएचईएल के 100 अधिकारियों, कर्मियों की स्वास्थ्य जांच

Apr 06, 2026 01:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में बीएचईएल और मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने रविवार को तरना में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। मुख्य अतिथि कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विवेका कुमार थे। शिविर में 100 से अधिक बीएचईएल कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें डॉक्टरों द्वारा परामर्श भी दिया गया।

बीएचईएल के 100 अधिकारियों, कर्मियों की स्वास्थ्य जांच

वाराणसी। बीएचईएल वाराणसी और मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल साकेत, नई दिल्ली के सहयोग से रविवार को तरना स्थित परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विवेका कुमार ने शिविर का शुभारंभ किया। हृदय एवं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ.राहुल चंदोला और वरिष्ठ फिजिशियन डॉ.अतुल कुमार ने परामर्श दिया। 100 से अधिक बीएचईएल अधिकारियों, कर्मचारियों की जांच की गई। बीएचईएल के जीएम विवेक गुप्ता, क्षेत्रीय सेवा प्रबंधक अभिनय मद्धेशिया, शोभन कुमार मलाना ने डॉक्टरों को सम्मानित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।