कैंट थाने में पुलिसकर्मियों का जांचा गया स्वास्थ्य

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में कैंट थाना परिसर में रविवार को पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नि:शुल्क ब्लड चेकअप शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में 80 से अधिक पुलिसकर्मियों ने स्वास्थ्य जांच कराई। डॉक्टरों ने उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविर तनाव कम करने में मदद करते हैं।

कैंट थाने में पुलिसकर्मियों का जांचा गया स्वास्थ्य

वाराणसी। कैंट थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण के उद्देश्य से रविवार सुबह नि:शुल्क ब्लड चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में थाना प्रभारी से लेकर चौकी प्रभारियों तथा दर्जनों पुलिसकर्मियों ने स्वास्थ्य जांच कराई। कैंप को लेकर पुलिसकर्मियों में उत्साह देखने को मिला। डॉ. अर्पित चतुर्वेदी के नेतृत्व में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में फ्रेंचाइज ओनर लाल पैथ की टीम ने पुलिसकर्मियों के ब्लड से संबंधित विभिन्न जांचें कीं। टीम मैनेजर पीयूष उपाध्याय, निखिल व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया। शिविर के दौरान लगभग 80 पुलिसकर्मियों का नि:शुल्क ब्लड चेकअप किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिए और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी के दौरान लगातार तनाव और व्यस्त दिनचर्या के बीच ऐसे स्वास्थ्य शिविर पुलिसकर्मियों के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं। कैंप के आयोजन की पुलिसकर्मियों ने सराहना की।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।