Varanasi News: बरेका में स्क्रैप टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: सारनाथ में बीएलडब्ल्यू का फर्जी अधिकारी बनकर अधिवक्ता से लाखों की ठगी की गई। दोगुनी रकम मांगने पर अधिवक्ता को शक हुआ और जांच में पता चला कि सभी दस्तावेज फर्जी हैं। एक और ठगी में बैंककर्मी बनकर क्रेडिट कार्ड से 1.82 लाख रुपये निकाले गए।

Varanasi News: बरेका में स्क्रैप टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी

Varanasi News: सारनाथ (वाराणसी), संवाददाता। बीएलडब्लू का फर्जी अधिकारी बनकर स्क्रैप वर्क टेंडर दिलाने के नाम पर अधिवक्ता से लाखों की ठगी हो गई। सारनाथ पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोहिया नगर फेज-2 (हवेलिया) निवासी अधिवक्ता विवेक चौबे ने कोर्ट में शिकायत की थी। बताया कि भेलूपुर निवासी आकर्ष जायसवाल ने उन्हें भगवानपुर (लंका) निवासी सुमित कुमार त्रिपाठी से मिलवाया। आकर्ष ने सुमित को बीएलडब्ल्यू का अधिकारी बताया। इस बीच सुमित ने विवेक को विश्वास में ले लिया। उसने बीएलडब्ल्यू अधिकारी का फर्जी पहचान पत्र दिखाया। इसके बाद स्क्रैप वर्क टेंडर का कूटरचित कागजात दिखाया। बीएलडब्ल्यू में स्क्रैप का टेंडर दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने 15 लाख की मांग की। झांसे में आकर विवेक चौबे ने शुरू में आरोपियों को 2.50 लाख रुपये लिये। ज्यादा समय गुजर जाने पर जब टेंडर की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो पीड़ित को शक हुआ। जब बीएलडब्ल्यू कार्यालय जा कर पता किया तो सुमित कुमार त्रिपाठी नाम का कोई भी व्यक्ति बीएलडब्ल्यू में कार्यरत नहीं है। सभी दस्तावेज फर्जी है। आरोपियों ने 23 हजार ही रुपये वापस किए, शेष 2.27 लाख रुपये नहीं लौटाए। पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे.

बैंककर्मी बनकर क्रेडिट कार्ड से निकाले 1.82 लाख

वाराणसी। सराय गोवर्धन की नीलू श्रीवास्तव ने चेतगंज थाने में साइबर ठगी में केस दर्ज कराया है। बताया कि बीते 17 जून को उनको फोन आया। फोन करने वाले बैंककर्मी बताया। कहा कि आपके एसबीआई मलदहिया स्थित क्रेडिट कार्ड को लॉग इन करना है। उसने एक लोगो भेजकर इसे टच करने के लिए कहा। इसके बाद कहा कि इस काम में टाइम लगेगा और प्रक्रिया शुरू हो गई है। उसने फोन न काटने के लिए कहा। 39 मिनट तक बात करता रहा। अंतिम में कहा कि क्रेडिट कार्ड से 1.82 लाख रुपये निकल गए हैं। तब ठगी की जानकारी हुई.

संबंधित प्रश्न

बीएलडब्ल्यू का फर्जी अधिकारी बनने वाले लोग कौन हैं?
इस घटना में आरोपियों में भेलूपुर निवासी आकर्ष जायसवाल और भगवानपुर (लंका) निवासी सुमित कुमार त्रिपाठी शामिल हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsVaranasi News: बरेका में स्क्रैप टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी