रोजगार मेले के युवाओं से ठगी में तीन गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में नौकरी के नाम पर युवाओं को ठगने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रोहनिया पुलिस और साइबर सेल ने मिलकर कार्रवाई की। आरोपियों ने विभिन्न कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से पैसे ऐंठे। उनके पास से कई मोबाइल फोन और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए।

रोजगार मेले के युवाओं से ठगी में तीन गिरफ्तार

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। रोहनिया में दफ्तर खोलकर नौकरी के नाम पर युवाओं को ठगी के मामले में युवती समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। रोहनिया पुलिस और साइबर सेल की टीम ने रविवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई की। तीनों को जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी

इंस्पेक्टर रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बलिया के आसन (सुखपुरा) निवासी कृष्ण कुमार, भदोही के मसूड़ी (गौरा) निवासी आशुतोष सिंह और जैतपुरा के नक्खीघाट निवासी रोशनी प्रजापति हैं। युवती वर्तमान में सुंदरपुर की कैलाशपुरी कॉलोनी में रहती थी। कुछ युवकों ने नौकरी के नाम पर ठगी में नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की थी। प्रतिबिंब पोर्टल के जरिये सूचना मिली कि शिकायत में दिया गया नंबर रोहनिया में सक्रिय है। इस आधार पर पुलिस टीम पहुंची और गिरफ्तारी की।

ठगी की प्रक्रिया

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे वाराणसी समेत आसपास के जिलों में रोजगार मेलों में आए अभ्यर्थियों का डाटा लेते थे। उन्हें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देते थे।

अभ्यर्थियों को चयन पत्र, प्रशिक्षण पत्र एवं ज्वाइनिंग से संबंधित फर्जी दस्तावेज भेजे जाते थे। उनसे रजिस्ट्रेशन शुल्क, पुलिस सत्यापन शुल्क, प्रशिक्षण शुल्क, ड्रेस शुल्क, आवास एवं भोजन व्यय आदि विभिन्न मदों में पैसे ऐंठ लेते थे। बाद में उन्हें प्रशिक्षण के नाम पर वाराणसी बुलाकर गुमराह करते थे। आरोपियों के पास से नौ मोबाइल फोन, विभिन्न सिम कार्ड, तीन क्यूआर कोड, दो कूटरचित आधार कार्ड, चयन एवं प्रशिक्षण संबंधी दस्तावेज, अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र, आधार एवं पैन कार्ड की प्रतियां, आई-कार्ड, बैंकिंग एवं लेन-देन से संबंधित अभिलेख बरामद किए गए। गिरफ्तारी करने वाली टीम में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनोज तिवारी, उप निरीक्षक आलोक कुमार यादव, पवन कुमार, निरुपमा यादव, आरक्षी अंकित गुप्ता थी。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस ठगी के मामले में कितने लोग गिरफ्तार हुए हैं?
इस ठगी के मामले में तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।