Varanasi News: नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: चौबेपुर में एक युवक ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी की। कुंवर शमशेर बहादुर ने पुलिस को बताया कि नीरज कुमार ने उनके महत्वपूर्ण दस्तावेजों का दुरुपयोग करके बैंक खाते खुलवाए और जियो सिम कार्ड अपने नाम करवाया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

Varanasi News: नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

Varanasi News: चौबेपुर‌। नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से धोखाधड़ी और जालसाजी में चौबेपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बनकट गांव निवासी कुंवर शमशेर बहादुर ने पुलिस को बताया कि नीरज कुमार ने केनरा बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर उनके शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज और सादे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिये। उन्हीं दस्तावेजों का दुरुपयोग कर केनरा बैंक लहरतारा शाखा तथा उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक पांडेयपुर में दो बैंक खाते खुलवा दिए। जियो सिम कार्ड भी अपने नाम ट्रांसफर करा लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।