हज यात्रा कराने के नाम पर 7.60 लाख की ठगी
वाराणसी के लोहता निवासी अब्दुल रसीद ने सिगरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने हज यात्रा के लिए मेसर्स केवी ग्रुप टूर एवं ट्रेवेल्स के ऑपरेटर हाजी जहूर हैदर पर ठगी का आरोप लगाया। 7.6 लाख रुपये देने के बावजूद जब हज यात्रा की जानकारी मांगी तो हाजी का फोन और ऑफिस दोनों बंद मिले।

वाराणसी। लोहता के कोटवां निवासी अब्दुल रसीद की शिकायत पर सिगरा पुलिस ने गांधीनगर के गुजराती धर्मशाला स्थित मेसर्स केवी ग्रुप टूर एवं ट्रेवेल्स के ऑपरेटर हाजी जहूर हैदर पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि फेसबुक पर विज्ञापन देखकर अब्दुल ने संपर्क किया। पत्नी अफसाना बेगम के साथ हज यात्रा (मक्का मदीना) पर जाने की इच्छा प्रकट की। हाजी जहूर हैदर ने खर्च तथा सभी नियम बताये। बताया कि जुलाई अगस्त का हज कोटा पूरा हो गया है। सितम्बर अक्टूबर पैकेज का 3 लाख 82 हजार 786 रुपये में मिल सकता है। इस तरह विभिन्न मदों में कुल बीते साल अगस्त में सात लाख 60 हजार रुपये दिया गया।
हाजी जहूर हैदर ने आश्वासन दिया कि हज 2026 का आरम्भ होने पर सूचित कर दिया जाएगा। हज 2026 शुरू होने पर अब्दुल रसीद ने फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। मौके पर गया तो आफिस बंद मिला।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


