Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsFraud Against Mauritian Woman Hotel Booking Scam in Varanasi
वाराणसी में फर्जी होटल बुकिंग का खेल, मॉरिशस की महिला से 12,860 रुपये की ठगी

वाराणसी में फर्जी होटल बुकिंग का खेल, मॉरिशस की महिला से 12,860 रुपये की ठगी

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में एक महिला ने होटल बुकिंग के पैसे लेकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। महिला ने 12,860 रुपये एक व्यक्ति को भेजे, जिसने खुद को होटल मालिक बताया। जब महिला वाराणसी पहुंची, तो होटल का नाम वेबसाइट से हटा दिया गया था और उसका मोबाइल बंद था। महिला ने पांच लाख रुपये का मानहानि का दावा किया है।

Jan 08, 2026 11:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

मॉरिशस की महिला से होटल बुकिंग के पैसे लेकर धोखधड़ी करने वाले के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने पांच लाख की मानहानि का दावा किया है। मॉरिशस के सैमुअल फूकरेओ स्ट्रीट, ओ-कुले की महिला रीना रामदीन ने वाराणसी भ्रमण पर आई थीं। 23 दिसम्बर से 26 दिसम्बर के लिए एक वेबसाइट पर दिख रहे संकट मोचन क्षेत्र में ब्लू ओम शिव गंगा रीवर व्यू में ऑनलाइन बुकिंग की। बुकिंग के बाद संपर्क किया तो व्यक्ति ने होटल का स्वामी बताते हुए अपना नाम विन्ध्य सागर बताया तथा यह शर्त रखी कि अग्रिम भुगतान किए बिना कमरे की पुष्टि नहीं की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:मौसम अलर्ट: संक्रांति तक जारी रहेगा सर्दी का सितम

इसके बाद 17 अक्तूबर को महिला ने 12,860 रुपये एसबीएम बैंक (मरीशस) लिमिटेड के माध्यम से विन्ध्य सागर के नाम (पता 1095, 6 ठी मेन रोड, अरविंदा नगर, विवेकानंद नगर, मैसूर, कर्नाटक दिखाया गया था) से उसके खाते में भेज दिया। इसमें तीन दिन का होटल स्टे और प्रतिदिन का नाश्ता तथा वाराणसी एयरपोर्ट से एयरपोर्ट पिकअप की सुविधा थी। महिला कोलकाता से इंडिगो फ्लाइट से वाराणसी पहुंचने वाली थी लेकिन कथित होटल मालिक का मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद होटल का नाम भी वेबसाइट से हटा दिया गया था।

वाराणसी पहुंचने पर क्षेत्र में पूछताछ के बाद पता चला कि ऐसा कोई होटल नहीं है। इसके बाद दूसरा होटल बुक किया और वाहन में भी 25,000 अतिरिक्त खर्च करना पड़ा। महिला के अनुसार अकेली होने के नाते मानसिक उत्पीड़न, भय एवं असुरक्षा महसूस हुआ। इसके कारण पांच लाख रुपये के मानहानि का दावा की है।