Varanasi News: महंत प्रीतम सिंह की पुण्यतिथि पर हुई अरदास

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी के संगत चेतन मठ में ब्रह्मलीन महंत प्रीतम सिंह महराज की चौथी पुण्यतिथि पर अरदास हुई। मिर्जापुर के महंत श्यामसुंदर सिंह ने अरदास कर भोग लगाया। तत्पश्चात भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें कई संतों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। संगत चेतन मठ के महंत बलविंदर सिंह ने संतों का स्वागत किया।

महंत प्रीतम सिंह की पुण्यतिथि पर हुई अरदास

Varanasi News: वाराणसी। विशेश्वरगंज स्थित संगत चेतन मठ में शुक्रवार को ब्रह्मलीन महंत प्रीतम सिंह महराज की चौथी पुण्यतिथि पर अरदास हुई। इसके बाद भंडारा किया गया। प्रात:काल मिर्जापुर के महंत श्यामसुंदर सिंह ने अरदास कर गुरु महाराज को भोग लगाया। गुरुद्वारा नीचीबाग के प्रमुख ग्रंथी जगतार सिंह, मैनेजर महेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, लाल सिंह ने भंडारा शुरू किया। उपस्थित संतों का स्वागत संगत चेतन मठ के महंत बलविंदर सिंह ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, संकल्प मिश्रा, प्रथम मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।