Varanasi News: अलग-अलग सड़क हादसों में बाबा विश्वनाथ जी को जल चढ़ाने जा रहे चार कांवरिये घायल

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: कछवांरोड/वाराणसी, संवाद। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं

Varanasi News: अलग-अलग सड़क हादसों में बाबा विश्वनाथ जी को जल चढ़ाने जा रहे चार कांवरिये घायल

Varanasi News: कछवांरोड/वाराणसी, संवाद। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार कांवरिये घायल हो गए। मेंहदीगंज गांव के सामने बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाने जा रहे बाइक सवार कांवरियों की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र निवासी किशन, सतीश और किशन चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। खजुरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों घायलों को जक्खिनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर भर्ती कराया। उधर रखौना अंडरपास ओवरब्रिज के पास सड़क पार कर रहे प्रयागराज जिले के कहली दुल्हेपुर गांव निवासी अखिलेश गुप्ता गिरकर घायल हो गए।

पुलिस ने उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: अलग-अलग सड़क हादसों में बाबा विश्वनाथ जी को जल चढ़ाने जा रहे चार कांवरिये घायल