चार जुआरी गिरफ्तार, नगदी तास का पत्ता व बाइक बरामद

Jan 14, 2026 02:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - मिर्जामुराद पुलिस ने डोमैला गांव में झील के पास झाड़ी में जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 52 तास के पत्ते, 6000 रुपये नगद और एक बाइक जब्त की। गिरफ्तार जुआरियों में रमेश बिन्द, संतोष कुमार गौड़, सुनील कुमार पटेल और राजू यादव शामिल हैं।

चार जुआरी  गिरफ्तार, नगदी  तास का पत्ता व बाइक बरामद

कछवांरोड। मिर्जामुराद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की देर शाम डोमैला गांव में बन रहे झील के पास झाड़ी के बीच में बैठकर जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया व अन्य कुछ झाड़ी का फायदा उठाकर भाग निकले। मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि कछवांरोड चौकी प्रभारी गणेश पटेल पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे उसी समय सूचना मिली कि डोमैला गांव झाड़ी में कुछ लोग बाहर से आकर जुआ खेल रहे है जिसपर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के झऊआं निवासी रमेश बिन्द, कपसेठी थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी संतोष कुमार गौड़, रोहनिया थाना क्षेत्र कर करनाडाड़ी निवासी सुनील कुमार पटेल व मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठठरा गांव निवासी राजू यादव उर्फ मास यादव को गिरफ्तार करते हुए 52 तास के पत्ते व 6000 हजार रुपया नगदी व एक बाइक बरामद कर लिया।मिर्जामुराद

पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बुधवार की सुबह चालान करते हुए मौके से मिले बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कछवांरोड चौकी प्रभारी के साथ एसआई रामचन्द्र यादव, मुन्ना लाल दूबे, मधुसूदन त्रिपाठी, कांस्टेबल महेन्द्र कुमार पटेल, सर्वेन्द्र कुमार रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।