आईपीएल में सट्टा लगवाते चार गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में एसओजी प्रभारी गौरव सिंह ने छापेमारी कर आईपीएल सट्टेबाजी करने वाले चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 23 मोबाइल फोन, 18 हजार रुपये, दो लैपटॉप और अन्य सामग्री बरामद की। सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

आईपीएल में सट्टा लगवाते चार गिरफ्तार

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी में एसओजी प्रभारी गौरव सिंह ने टीम के साथ छापेमारी कर आईपीएल में सट्टेबाजी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। एक फ्लैट से पुलिस ने चेतगंज के सेनपुरा निवासी राहुल मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, बाग बरियार सिंह मोहल्ला निवासी रोहित जायसवाल, कोतवाली के हरतीरथ निवासी हेमन्त यादव को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 23 मोबाइल फोन, 18 हजार रुपये, दो लैपटॉप, डायरी आदि बरामद किया है। सभी के खिलाफ शिवपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।