ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीस्थापना दिवस: रोहनिया में पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

स्थापना दिवस: रोहनिया में पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

स्थापना दिवस पर सोमवार को निकलने वाली कांग्रेस की पदयात्रा आधा-अधूरी रही। शहरी क्षेत्र में पदयात्रा शांतिपूर्वक निकली। मगर ग्रामीण क्षेत्र में...

स्थापना दिवस: रोहनिया में पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीTue, 29 Dec 2020 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी वरिष्ठ संवाददाता

स्थापना दिवस पर सोमवार को निकलने वाली कांग्रेस की पदयात्रा आधा-अधूरी रही। शहरी क्षेत्र में पदयात्रा शांतिपूर्वक निकली। मगर ग्रामीण क्षेत्र में पदयात्रा निकालने की अनुमति पुलिस प्रशासन ने नहीं दी। इसका कांग्रेसजनों ने विरोध किया। चांदपुर चौराहे पर धरना देकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आगे बढ़ने को लेकर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। मगर पुलिस ने उनके प्रयास को विफल कर दिया। धरना दे रहे कांग्रेसियों को पुलिस गिरफ्तार करके पुलिस लाइन ले आई। देर शाम सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को दो विधानसभा क्षेत्र से पदयात्रा निकलनी थी। पहली शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में भदऊं चुंगी से चितरंजन पार्क तक और दूसरी रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में रोहनिया से चांदपुर चौराहे तक। रोहनिया स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके वहां से कांग्रेस जनों की पदयात्रा प्रारंभ होनी थी। इससे पहले चांदपुर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल समेत अन्य कांग्रेसजनों को वहीं रोकर नजरबंद कर दिया गया। यह सूचना मिलने पर कुछ और कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। वे चांदपुर चौराहे से रोहनिया की ओर जाने लगे। मगर पुलिस ने बैरीकेडिंग कर वहीं रोक दिया। यहां पुलिसकर्मियों से काफी कहासुनी हुई। बाद में वहीं धरने पर बैठ गए। नारेबाजी शुरू हो गई। कुछ देर बाद पुलिस ने धरना-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें बस से पुलिस लाइन भिजवा दिया। इसमें जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र सेठ, रामनगर नगर पालिका नगर पालिका परिषद के चेयरमैन रेखा शर्मा, टाउन एरिया कमेटी गंगापुर के चेयरमैन दिलीप सेठ , रामसुधार मिश्र, संजय चौबे, आलोक पांडे, विनोद सिंह कल्लू, आनंद सिंह, रामशृंगार पटेल, रामाश्रय पटेल,सतनाम सिंह शामिल थे। देर शाम को सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

दूसरी ओर महानगर कांग्रेस कमेटी की कांग्रेस सन्देश पदयात्राभदऊ चुंगी स्थित महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निकली। प्रह्लादघाट, मछोदरी, विश्वेशरगंज, भैरोनाथ गली होते हुए ठठेरी बाजार, चौक थाना, बांसफाटक और गोदौलिया होते हुए दशाश्वमेध घाट चितरंजन पार्क तक गई। पदयात्रा के रास्ते वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान करते हुए महापुरुषों की चित्र के साथ पदयात्रा अपने गंतव्य तक पहुंची। पूर्व महानगर अध्यक्ष स्व.चंद्रमोहन पाण्डेय जी के जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व संयोजन महानगर कोषाध्यक्ष मनीष मोरोलिया व सुनील कपूर ने किया। संचालन सैय्यद हसन अंसारी,राजू भारती व आनंद पाठक ने किया। पदायात्रा में , दुर्गा प्रसाद गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, विजय शंकर मेहता, प्रजानाथ शर्मा, अरविन्द किशोर राय,कन्हैया त्रिपाठी, गणेश शंकर पाण्डेय, अंजनी मिश्रा, फसाहत हुसैन बाबू, सैयद हसन अंसारी, वसीम अंसारी, अफजाल अंसारी, मनीष चौबे, पूनम कुण्डू, दिग्विजय सिंह, सलीम अहमद, चंचल शर्मा, अजय सिंह शिव जी, आशीष सिंह शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें