धनंजय सिंह पर हमले के मामले में गवाह से पुन: जिरह

Feb 17, 2026 09:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में विशेष न्यायाधीश की अदालत में पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर 23 वर्ष पहले हुए जानलेवा हमले के मामले में जिरह की गई। अभियोजन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सरकारी डॉक्टर से सवाल पूछे। अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी। 2002 में धनंजय सिंह के काफिले पर गोलीबारी की गई थी।

धनंजय सिंह पर हमले के मामले में गवाह से पुन: जिरह

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में मंगलवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर 23 वर्ष पहले हुए जानलेवा हमले के मामले में बचाव पक्ष के एक गवाह से पुनः जिरह की गई। मंगलवार को अभियोजन की ओर से फैजाबाद के तत्कालीन सरकारी डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सवाल पूछे गए। एडीजीसी विनय सिंह और वादी के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने जिरह की। इस दौरान अधिवक्ता शशिकांत राय, आदित्य वर्मा भी उपस्थित रहे। इस मामले में अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी। प्रकरण के अनुसार 4 अक्तूबर 2002 को जौनपुर के पूर्व सांसद और तत्कालीन विधायक धनंजय सिंह अपने साथियों के साथ एक मरीज को देखकर जौनपुर लौट रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नदेसर स्थित टकसाल सिनेमा हाल के पास उनके काफिले पर गोलीबारी की गई। आरोप है कि गोसाईगंज के वर्तमान विधायक अभय सिंह अपने 4-5 साथियों के साथ अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें विधायक धनंजय सिंह, गनर, ड्राइवर समेत अन्य लोग घायल हुए थे। मामले में कैंट थाने में अभय सिंह समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।