श्रमिकों के देशव्यापी आंदोलन को लेकर फोर्स तैनात
वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन के बाद विभिन्न मांगों को लेकर सेंटर
वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन के बाद विभिन्न मांगों को लेकर सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस गुरुवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर जिले में औद्योगिक क्षेत्रों और सेवायोजन कार्यालय पर पुलिस बल तैनात है। हालांकि जिले में कहीं भी आंदोलन की सुगबुगाहट नहीं दिख रही है। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र और चौकाघाट स्थित सेवायोजन कार्यालय पर फोर्स की तैनाती को लेकर डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि एहतियातन पुलिस बल तैनात है।श्रमिक नेताओं के अनुसार आंदोलन फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों की नौकरी सुरक्षा, वेतन और बदतर हालात को लेकर बढ़ती नाराजगी के कारण हो रहा है।
उसे लेकर आंदोलन के जरिए ट्रेड यूनियनों ने एकजुटता दिखाने की अपील की गई है। इस क्रम में कमिश्नरेट के तीनों औद्योगिक क्षेत्रों रामनगर, चांदपुर और करखियाव में पुलिस फोर्स ने गश्त कर किया। साथ ही पुलिस बल तैनात है। उद्यमियों से किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई है। ताकि किसी तरह से कानून व्यवस्था न खराब हो।वाराणसी सीटू के अध्यक्ष तथा बैंक फेडरेशन उत्तर प्रदेश के महामंत्री कामरेड शिवनाथ यादव को हाउस अरेस्ट किए जाने कि सीपीएम वाराणसी जिला सचिव मंडल ने घोर निंदा की है। जिला सचिव मंडल ने एक बयान में कहा है कि प्रदेश भर में मजदूर नेताओं को गिरफ्तार कर विरोध को दबाए जाने का प्रयास योगी सरकार का अत्यंत और अलोकतांत्रिक रवैया है। पुलिस के बल पर मजदूर और किसान आंदोलन दबाया नहीं जा सकता है यह सरकार को समझ लेना चाहिए। मजदूरों किसानों के हक के लिए लड़ाई जारी रहेगी। माकपा जिला सचिव मंडल ने दूसरे मजदूर संगठनों के नेताओं को गिरफ्तारी की भी तीव्र विरोध किया है ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


