ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीइंसानियत के लिये हर कुर्बानी वाजिब

इंसानियत के लिये हर कुर्बानी वाजिब

शहीदाने कर्बला की याद में शुक्रवार को पठानी टोला स्थित प्रो. अजीज हैदर के निवास पर मजलिस हुई। इसका खेताब करते हुए लंदन के मौ. अकीलुल गर्वी ने कहा कि इस्लाम ने अमन का पैगाम दिया है। चाहे वह मोहम्मद...

इंसानियत के लिये हर कुर्बानी वाजिब
वाराणसी। निज संवाददाताSat, 25 Nov 2017 04:31 PM
ऐप पर पढ़ें

शहीदाने कर्बला की याद में शुक्रवार को पठानी टोला स्थित प्रो. अजीज हैदर के निवास पर मजलिस हुई। इसका खेताब करते हुए लंदन के मौ. अकीलुल गर्वी ने कहा कि इस्लाम ने अमन का पैगाम दिया है। चाहे वह मोहम्मद साहब हों या हजरत मोहम्मद अली व इमाम हुसैन हों। उन्होंने दुनिया को सब्र के साथ जीवन जीना सिखाया है। यह भी सीख दी है कि इंसानियत को बचाने के लिए हर तरह की कुर्बानी के लिए तैयार रहना चाहिए। अंजुमन सज्जादिया ने नौहा व मातम किया। कासिम अली जानी ने सोसख्वानी पेश किया। संचालन डॉ. सफीक हैदर तथा धन्यवाद ज्ञापन फरमान हैदर ने किया। दालमंडी स्थित पुरानी अदालत में मौ. अब्बास इरशाद तथा पिरकुण्डा में मौ. सारीब अब्बास ने मजलिस को खेताब किया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें