एंग्लो बंगाली में 67 करोड़ से बनेगा फुटबॉल स्टेडियम
Varanasi News - वाराणसी के कमच्छा स्थित सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इंटरकाशी क्लब 67 करोड़ रुपये से मैदान और दर्शक दीर्घा तैयार करेगा। कॉलेज का मैदान अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा। भुल्लनपुर में भी फुटबॉल मैदान बनाने की योजना है।

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कमच्छा स्थित सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में फुटबॉल फीवर देखने को मिलेगा। इसी सत्र में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर इंटरकाशी क्लब 67 करोड़ रुपये से मैदान और दर्शक दीर्घा तैयार कराएगा। खाका तैयार किया जा रहा है। यूरोप की एक कंपनी को काम दिया जाएगा। जून में शिलान्यास होने की संभावना है। इंटरकाशी क्लब के दिनेश नेगी ने बताया कि सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज का मैदान फुटबॉल स्टेडियम में तब्दील किया जाएगा। प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में क्लब के प्रेसीडेंट कोलकाता निवासी पृथिजीत दास तथा कॉलेज प्रबंधन के बीच करार हो चुका है।
इसके मुताबिक कॉलेज का मैदान फुटबॉल स्टेडियम के रूप में तब्दील होगा। कॉलेज के सामने का मैदान भी संवारा जाएगा जहां खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। इसमें इंटर कॉलेज के बच्चों को भी अवसर मिलेगा। कॉलेज प्रबंधन को करीब 10 लाख रुपये सालाना देने तथा भवन मरम्मत की शर्त पर करार किया गया। बताया कि 67 करोड़ बनने वाले फुटबॉल स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों का ख्याल रखा जाएगा।भुल्लनपुर में भी बनाया जाएगा फुटबॉल मैदानइंटरकाशी क्लब के अलावा एफसी बनारस बागपत फुटबॉल क्लब भी यहां निवेश कर रहा है। वह आईलीग-3 का आयोजन करेगा। संचालक अखिलेश सिंह भुल्लनपुर में अकादमी के साथ मैदान बनाने की तैयारी में जुटे हैं। बाबतपुर में भी संभावना तलाशी जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


