सेनानी 8 घंटे लेट, हैदराबाद और चेन्नई के विमान निरस्त
Varanasi News - वाराणसी/बाबतपुर, हिटी। कोहरे की वजह से वाराणसी जंक्शन (कैंट) और बनारस स्टेशनों पर आने

वाराणसी/बाबतपुर, हिटी। कोहरे की वजह से वाराणसी जंक्शन (कैंट) और बनारस स्टेशनों पर आने या गुजरने वाली गाड़ियों की लेटलतीफ़ी जारी है। शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सर्वाधिक 8 घंटे विलम्ब से चल रही थी। वहीं, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें 3 से 6 घंटे विलम्ब से चल रही थीं। माघ मेला स्पेशल ट्रेनें भी काफी देर से आईं। उधर, बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुबह विजिबिलिटी कम रहने से सुबह 11 बजे तक कोई विमान नहीं उतर सका था। इस दौरान इंडिगो हैदराबाद का 6ई 6719 और चेन्नई का 6ई 401 विमान निरस्त रहे।
वापसी में ये विमान महानगरों को नहीं गए। जिससे यात्रियों को दिक्कत भी हुई। कई फ्लाइटें लेट भी चल रही थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



