स्वर्वेद मंदिर से डुबकिया बाजार तक बनेगा फ्लाईओवर

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - चौबेपुर (वाराणसी) में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर स्वर्वेद मंदिर से डुबकिया बाजार तक फ्लाईओवर का निर्माण होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद वीरेंद्र सिंह को बताया कि परियोजना की डीपीआर तैयार की जा रही है। यह फ्लाईओवर वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर जाम और हादसों से राहत देगा।

स्वर्वेद मंदिर से डुबकिया बाजार तक बनेगा फ्लाईओवर

चौबेपुर (वाराणसी), संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर उमरहां स्थित स्वर्वेद मंदिर से डुबकिया बाजार तक फ् लाईओवर बनेगा। इस सिलसिले में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह को जानकारी दी है कि परियोजना की डीपीआर तैयार की जा रही है। सांसद ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और जाम की समस्या को देखते हुए केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा गया था। इस फ्लाईओवर के निर्माण से वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर जाम और हादसों से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर मंदिर क्षेत्र में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।