ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीफुलवरिया फोरलेन की बदलेगी डिजाइन

फुलवरिया फोरलेन की बदलेगी डिजाइन

लहरतारा- फुलवरिया फोरलेन की डिजाइन बदली जाएगी। यह बदलाव फुलवरिया क्रासिंग पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण से प्रभावित हो रहे 87 से ज्यादा परिवारों के लिए होगा। बुधवार को निरीक्षण करने...

फुलवरिया फोरलेन की बदलेगी डिजाइन
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीWed, 02 Jan 2019 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

लहरतारा- फुलवरिया फोरलेन की डिजाइन बदली जाएगी। यह बदलाव फुलवरिया क्रासिंग पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण से प्रभावित हो रहे 87 से ज्यादा परिवारों के लिए होगा। बुधवार को निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने सेतु निगम को उन परिवारों के मकानों के किनारे से आरओबी ले जाने का निर्देश दिया है।

डीएम ने केंद्रीय कारागार के पास निर्माणाधीन फोरलेन व वरुणा पर निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सेतु निगम के अधिकारी से फुलवरिया स्थित रेलवे गेट नं 5-C पर आरओबी का निर्माण शुरू न होने के संबंध में जानकारी ली। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि बिना मकानों को तोड़े निर्माण शुरू नहीं कराया जा सकता है।

डीएम ने मौके पर मौजूद 39 जीटीसी के कर्नल आरएन मौर्या, पीडब्ल्यूडी के अभियंता, सेतु निगम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से समाधान के लिए बातचीत की। डीएम ने निर्माण में बाधक बन रहे मकानों को भी देखा। इसके बाद बस्ती के किनारे से आरओबी निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।

ब्रिटिश कब्रगाह की चहारदीवारी

जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान पता चला कि घोसियाना बस्ती से अलग बी-1 श्रेणी की रक्षा संपदा की जमीन हैं। इसमें 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मारे गए ब्रिटिश सैनिकों की कब्रगाह है। सेतु निगम के अनुसार कब्रिस्तान की चहारदीवारी से सटकर आरओबी का पिलर बनाने पर करीब 3250 स्कवायर मीटर अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता होगी। पुल का एलाइनमेंट बदलने से लागत भी बढ़ेगी।

जिलाधिकारी ने सेतु निगम के अधिकारियों को संशोधित डिजाइन तैयार करने का निर्देश दिया। जमीन के सम्बंध में वह खुद रक्षा मंत्रालय सहित अन्य उच्चाधिकारियों से बात करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें