विमान में बैंकाक के यात्री की तबीयत बिगड़ी, मौत
बैंकाक से दिल्ली जा रहे स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान में शुक्रवार को बैंकाक के यात्री की तबीयत खराब होने पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर इमजरेंसी लैंडिंग कराई गई। बैंकाक निवासी 53 वर्षीय अट्टावट थांग कसोर्न को...
बैंकाक से दिल्ली जा रहे स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान में शुक्रवार को बैंकाक के यात्री की तबीयत खराब होने पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर इमजरेंसी लैंडिंग कराई गई। बैंकाक निवासी 53 वर्षीय अट्टावट थांग कसोर्न को बाबतपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत बता दिया। पिंडरा एसडीएम डॉ. एनएन यादव की मौजूदगी में बड़ागांव पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम केल लिए भेज दिया।
विमान एसजी-88 सुबह निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से भारतीय समयानुसार 7.55 बजे 189 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरा था। विमान वाराणसी हवाई क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान अट्टावट थांग कसोर्न की तबीयत बिगड़ गई। पायलट ने वाराणसी एटीसी से संपर्क किया। तत्काल विमान लैंडिंग की अनुमति मांगी और मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। स्पाइसजेट एयरलाइंस के कर्मचारी और एयरपोर्ट अथॉरिटी के लोग तथा यात्री के परिवार के लोग यात्री को लेकर अस्पताल पहुंचे।
पत्नी और परिवार संग जा रहे थे कश्मीर
अट्टावट थांग कसोर्न अपनी पत्नी छयानीन्द्र थांग कसोर्न, बहन लेग्शुप यदा समेत परिवार का यह आठ सदस्यीय दल दिल्ली जा रहा था। वहां से श्रीनगर जाना था। कश्मीर घूमने के मकसद से भारत आये थे।
सदस्यों को होटल में ठहराया
यात्री की मौत के बाद साथ के सभी सदस्य एयरपोर्ट पर रुक गए। सभी का कस्टम इमिग्रेशन किया गया इसके बाद होटल भेज दिया गया। अन्य 181 यात्रियों को लेकर दोपहर 12:08 बजे विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरा।
सुबह 09.25 बजे मैसेज मिला कि विमान में यात्री की तबीयत बिगड़ गई है। आपत लैंडिंग हो रहा है। इसके बाद कर्मचारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा। विमान के लैंड होते ही यात्री को अस्पताल ले गये।
राजेश सिंह, स्पाइस जेट के स्थानीय प्रबंधक