स्तुति और स्वर लहरियों से बड़ी शीतला माता का अर्चन

Apr 01, 2026 02:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर स्थित सप्तमात्रिका सिद्धपीठ बड़ी शीतला माता माई धाम में पांच दिवसीय संगीत समारोह का आयोजन किया गया। पहले दिन मां शीतला की स्तुति, भक्ति संगीत, पूजा और विराट आरती हुई। विभिन्न समाजों के लोगों ने शोभायात्रा निकाली और सांस्कृतिक संध्या में कई कलाकारों ने अपने प्रदर्शन किए।

स्तुति और स्वर लहरियों से बड़ी शीतला माता का अर्चन

वाराणसी। दशाश्वमेध घाट स्थित सप्तमात्रिका सिद्धपीठ बड़ी शीतला माता माई धाम में पांच दिवसीय संगीत समारोह की पहली निशा में स्तुतियों और स्वर लहरियों से मां शीतला का अर्चन किया गया। मंगलवार को वार्षिक शृंगार, भक्ति संगीत, पूजा और विराट आरती हुई। चतुर्दशी तिथि को गंगाजल, गुलाब जल और पंचामृत से स्नान, चंदन लेपन कर मां शीतला को स्वर्ण मुखौटा और नूतन वस्त्राभूषण से पं. अविनाश पाण्डेय सुट्टु गुरु ने अलंकृत किया। मां शीतला को फल, मिष्ठान, गुलगुला, हलवा, पूड़ी, चना, बताशा, का भोग लगाया गया। शीतला दल, कसेरा समाज, मांझी समाज, स्वर्णकार समाज, व्यापारी समाज और यादव समाज के लोग बधावा शोभायात्रा लेकर पहुंचे।

महंत पं. शिवप्रसाद पाण्डेय ने देररात विराट आरती की। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, प्रो. अजीत कुमार शुक्ला, प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय आदि रहे। सांस्कृतिक संध्या में गीतकार कन्हैया दूबे केडी के संयोजन में पांच दिवसीय संगीत समारोह का शुभारंभ हुआ। महेंद्र प्रसन्ना और साथी कलाकारों ने शहनाई की धुनों के साथ पचरा सुना कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पिता पुत्र पं. माता प्रसाद मिश्र और पं. रुद्रशंकर मिश्रा ने कथक की प्रस्तुति की। इसके बाद ताशवी सिंह, मैत्री नागर, अमानी सेठ, कविता सिंह, विधिषा जयसवाल, लोक गायिका शैलबाला, राजेश तिवारी रतन, अंशिका सिंह, सुमन अग्रहरि, अभिराज हिमांशु रंजन, अनमोल जायसवाल आदि कलाकारों ने देर रात तक माता के चरणों में अपनी प्रस्तुतियां अर्पित कीं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।