नाविकों का उत्थान करेगी मां गंगा नाविक सहकारी समिति

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में पहली बार 'मां गंगा नाविक सहकारी समिति' का गठन किया गया है। इसका उद्देश्य नाविकों का उत्थान करना और उनके व्यवसाय को बढ़ावा देना है। समिति के सदस्यों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। अब तक 13 नाविक सदस्य बन चुके हैं। यह समिति नाविकों की समस्याओं का समाधान करने में मदद करेगी।

नाविकों का उत्थान करेगी मां गंगा नाविक सहकारी समिति

वाराणसी। प्रदेश में पहली बार वाराणसी में मां गंगा नाविक सहकारी समिति (सोसायटी) गठित की गई है। इसका उद्देश्य नाविकों का व्यवसाय बढ़ाकर उनका उत्थान करना है। इसके सदस्य जिला सहकारी बैंक से जोड़े जाएंगे। उन्हें नाव खरीदने, उनकी मरम्मत और उनके सुंदरीकरण करने में आर्थिक मदद दी जाएगी। सहकारिता विभाग ने सदस्यता प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक 13 नाविक सदस्य बन चुके हैं। पिछले कई साल से जिले में पर्यटकों की संख्या उत्तरोतर वृद्धि हो रही है। नाव, होटल, रेस्टोरेंट और वाहन संचालन से जुड़े व्यवसाय तेजी से बढ़े हैं। गंगा में नावों की संख्या तीन गुना बढ़ गई है।

संगठन या समिति नहीं होने से नाविकों को दिक्कत होती थी। उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाता था। इसके मद्देनजर सहकारिता विभाग ने ‘सहकार से समृद्धि की ओर’ योजना के तहत प्रदेश में पहली बार वाराणसी में मां गंगा नाविक समिति का गठन किया। समिति बीपैक्स की तर्ज पर काम करेगी। केंद्रीय सहकारिता सचिव आशीष भूटानी पिछले दिनों यहां आए थे। उनके निर्देश पर समिति गठित की गई। गुलाब चंद्र अध्यक्ष और कमलेश साहनी सचिव बनाए गए हैं। संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक (सहकारिता) सोमी सिंह ने बताया कि निर्धारित शुल्क जमा कर नाविक इसका सदस्य बन सकते हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।