झोपड़ी में आग, हजारों का सामान जला

Feb 17, 2026 10:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - मंगलवार रात मिर्जामुराद के बिहड़ा में रामबली प्रजापति की झोपड़ी में आग लग गई। आग उपले से निकली चिंगारी से लगी। लोगों ने सबमर्सिबल पंप से आग बुझाई। इस हादसे में चावल, आटा, दाल, कपड़े और चांदी के जेवर समेत 3000 रुपये का सामान जल गया।

झोपड़ी में आग, हजारों का सामान जला

कछवांरोड। बिहड़ा (मिर्जामुराद) में मंगलवार रात आठ बजे रामबली प्रजापति की झोपड़ी उपले से निकली चिंगारी से आग लग गई। लोगों ने सबमर्सिबल पंप के जरिये आग पर काबू पाया। गृहस्थी का सामान चावल, आटा, दाल, कपड़े, चांदी के कुछ जेवरात समेत तीन हजार रुपये जल गए। रामबली प्रजापति ने बताया कि झोपड़ी में भांजी रानी प्रजापति रहती है। देर शाम बोरसी में उपले पर दूध उबलने के लिए रखा था। उसी से निकली चिंगारी से आग लगी होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।